फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में किसानों का सम्मान छीनने का किया गया काम : मनोज

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार ? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को विकासखंड डलमऊ की ग्राम पंचायत बिझलामऊ, सेंदुरामऊ, बड़ेरवा सुरसना, भरसना, पखरौली, सहमदा, सलेमपुर, कुरौली दमा, रायपुरटप्पा हवेली एवं बांसी परान में सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान त्राहिमान-त्राहिमान कर रहा है। पांच साल में किसानों का सम्मान छीनने का काम किया गया है। आज किसान भुखमरी की कगार पर है। जिस देश में जय जवान-जय किसान के नारे लगते हों, जो जवान देश की सीमा पर तैनात हो, वहीं आज किसान ठिठुरती हुई ठंड में रात-दिन खेतों में डंडा लेकर खेत ताकने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा पांच साल कोई कार्य नहीं कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊंचाहार में भाजपा के लोगों को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो बहुत दूर से एक प्रत्याशी लाया गया। यह लोग पुलिस और अधिकारियों के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र मात्र राजनीतिक अखाड़ा नहीं है, बल्कि मेरी कर्मस्थली के साथ-साथ तपोस्थली भी यही है। मेरा सपना मात्र विधायक बनना नहीं है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार व सम्मान मिले ऐसी कोशिश है। आज जिस तरीके से जनसमर्थन मिल रहा है, उससे विरोधियों के हौसले पस्त हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवराज यादव व प्रधान शिवराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें