फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में झाड़फूंक की बात कहकर एक महिला को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। वारदात से हड़कंप मच गया। महिला काफी समय से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

उसकी हालत में सुधार न होने पर बाबा झाड़फूंक करने गया था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। मामले में बाबा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के मुखेतिया गांव की रहने वाली शांति देवी (70) काफी समय से अपनी बेटी सविता के गांव फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे खालिसपुर गांव में रहती थी। काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। बेटी ने उसका इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

मोहनगंज क्षेत्र के अलाईपुर गांव के रहने वाले एक बाबा को बेटी ने झाड़फूंक के लिए शुक्रवार को घर बुलाया था। झाड़फूंक के नाम पर बाबा ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। इससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर बाबा ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थानेदार मनोज सोनकर ने घटना की पड़ताल की। मृतका के दामाद कमलेश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि झाड़फूंक के नाम पर पिटाई करके बाबा ने उसकी सास की हत्या कर दी है।
थानेदार का कहना है कि मामले में झाड़फूंक के नाम पर पिटाई करके महिला को मौत के घाट उतारने वाले बाबा के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए बाबा से घटना के बावत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें