12 दिसंबर को मतगणना होगी। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। शनिवार को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण एडीओ (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बना दिया गया है।
डीडीसी व बीडीडी का चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के लिए 16 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शनिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी ब्लॉकों के एडीओ (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की पूरी जिम्मेदारी अब एडीओ की ही होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। अमेठी में पहले चरण में अमेठी, संग्रामपुर, भादर व भेटुआ ब्लॉक को शामिल किया गया है।
दूसरे चरण में मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व बाजार शुकुल में चुनाव कराए जाएंगे। तीसरे चरण में तिलोई, सिंहपुर व बहादुरपुर में चुनाव होंगे। चौथे व अंतिम चरण में गौरीगंज, जामों व शाहगढ़ में चुनाव होंगे।