फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की थाली पर महंगाई का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि आम आदमी की थाली पर भी महंगाई का तड़का लग गया है। एक सप्ताह में बेतहाशा सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इससे सब्जी खाने के लिए लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिस तरह महंगाई बढ़ रही है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे भी महंगाई लोगों की जेब हल्की करेगी। सबसे ज्यादा नींबू के दाम में इजाफा हुआ है। एक किलो नींबू का भाव 300 रुपये प्रति किलो हो गया है। यही हाल अन्य सब्जियों का है।
हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के अलावा अन्य चीजों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर लोगों पर पड़ रहा है। हाल यह है कि घर चलाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अब सब्जियों पर भी महंगाई हावी हो गई है।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब नए शिक्षासत्र का संचालन शुरू हो गया है। घरों में सब्जियों की अधिक जरूरत है, क्योंकि सुबह बच्चे टिफिन लेकर भी स्कूल जाते हैं। गर्मी में नींबू की खपत अधिक होती है। इसलिए नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। आलू, मटर, धनिया, परवल, भिंडी आदि सब्जियों के दाम में भी इजाफा हो रहा है।
डिग्री कॉलेज के पास सब्जी की दुकान का संचालन करने वाले मनोज सोनकर ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अभी अधिक सब्जी की फसल तैयार नहीं है। सब्जी बाहर से मंगाई जा रही है।
हर दिन सब्जियों के भाव में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला अस्पताल चौराहा पर सब्जी की दुकान करने वाले दिनेश गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम में काफी उछाल आया है। आगे भी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होगी। स्थानीय स्तर पर सब्जी की फसल तैयार होकर बाजार में आने पर दाम में कमी आने की गुंजाइश है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
सब्जी का नाम एक सप्ताह पहले का रेट अब का रेट
नीेंबू 270 300
मटर 60 70
परवल 100 120
भिंडी 70 80
टमाटर 15 20
धनिया 45 50
आलू 12 15
नोट-सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपये में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें