फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से बिक रही शराब और पी रहे लोग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं शराब बेचते दिख रही हैं। वीडियो में कुछ लोग शराब पीते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को दबोच लिया, जबकि मौके से तीन महिलाएं भाग गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खीरों थाने से महज एक किमी. दूर चौधराइन का पुरवा मजरे बरौला गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं कच्ची शराब बेच रही हैं। वहीं कुछ लोग शराब पी रहे हैं। उन पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों का खौफ नहीं दिखा।
बताया जाता है कि यहां पर अरसे से अवैध कच्ची शराब बनाई जाती है। इसके एवज में पुलिस वसूली करती है। उधर, थानेदार आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव की रहने वाली रामकली को पकड़ा गया है, जबकि तीन महिलाएं मौके से भाग गईं।
विज्ञापन

युवक ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल
सरेनी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक एक महिला की पिटाई कर रहा है। वायरल वीडियो सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सहन के विवाद में युवक ने धावा बोलते हुई महिला की पिटाई की। उधर, थानेदार हरिकेश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें