फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में टॉप 159 संविदा एएनएम को तोहफा, मिले 15.90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना का टीका लगाने में अहम भूमिका निभाने वाली जिले की 159 संविदा एएनएम को सरकार का तोहफा मिला है।
विज्ञापन

अच्छा काम करने के लिए इन एएनएम को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन की धनराशि देने के आदेश दिए गए हैं। शासन से 15.90 लाख रुपये का बजट मिलने के बाद संविदा एएनएम को पुरस्कार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही एएनएम के खातों में पुरस्कार की धनराशि पहुंचेगी।
कोरोना का कहर बढने के साथ ही लगातार दो साल से संविदा एएनएम अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। अस्पतालों से लेकर गांवों तक कोरोना के कहर के बीच काम किया।
विज्ञापन

कोरोना का टीका आने के बाद संविदा एएनएम ने टीकाकरण में भी रिकार्ड बना दिया। इनकी संख्या अधिक होने के कारण टीकाकरण का काम भी इन्हीं के भरोसे रहा। हालांकि संविदा एएनएम ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन टीकाकरण में किया।
शासन ने 60 दिन टीकाकरण करने वाली संविदा एएनएम को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशन देने की घोषणा की है। जिले में करीब 159 संविदा एएनएम 60-60 दिन से अधिक कोरोना टीकाकरण का काम कर चुकी हैं।
शासन से स्वास्थ्य विभाग को संविदा एएनएम को पुरस्कार देने के लिए 15.90 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। बजट मिलने के साथ ही एएनएम को पुरस्कार की धनराशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही एएनएम के खातों में 10-10 हजार रुपये पहुंचेंगे।
शहर में 16 संविदा एएनएम बना चुकी हैं रिकॉर्ड
शहर में संविदा की 16 एएनएम काम कर रही हैं। इन एएनएम ने टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है। संविदा एएनएम रीता, अनुपमा, नेहा, रेनू, मंजू, रामा आदि लगातार डेढ़ साल से रोजाना टीकाकरण कर रही हैं। इन्हीं के प्रयास से शहर में सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा किया गया। हालांकि पुरस्कार की घोषणा के बाद संविदा एएनएम में खुशी का माहौल है।
स्कूल बंद हों तो सेंटरों पर पहुंचकर बच्चे लें दूसरी डोज
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों में टीकाकरण का अभियान चल रहा है। कई स्कूलों में कैंप लगातार पहली डोज का टीका बच्चों को लगाया गया। कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गई है। ऐसी स्थिति में अभिभावक जिला अस्पताल, पीएचसी गोराबाजार, देवानंदपुर या किला बाजार पहुंचकर बच्चों को दूसरी डोज का टीका लगवा सकते हैं। समय से टीका लगवाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगा रहीं संविदा एएनएम को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। 159 संविदा एएनएम को इसका लाभ मिलेगा। शासन से 15.90 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। जल्द ही संविदा एएनएम को इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें