फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगेगी बूस्टर डोज, प्रथम डोज के लिए न आएं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को मात देने के लिए शनिवार (आज) बूस्टर डोज का विशेष अभियान चलेगा। शहर में जिला अस्पताल, आईएमए भवन के साथ ही जिले की सभी सीएचसी में कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि पहली डोज का टीका लगवाने के लिए लोग सेंटरों पर न पहुंचे, क्योंकि उन्हें बिना टीका लगवाए ही वापस होना होगा। सिर्फ दूसरी डोज के ही टीके लगाए जाएंगे। जिले में हर शनिवार को दूसरी डोज के टीके लिए निर्धारित कर दिया गया है।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि कोरोना टीके की पहली डोज शुक्रवार तक 5.74 लाख लोगों को लगाई जा चुकी है, लेकिन दूसरी डोज महज 77,600 लोगों को ही लगाई गई है। टीके की दूसरी डोज को बढ़ाने के लिए शनिवार को विशेष टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

सुबह नौ से 11 बजे तक सभी सेंटरों पर स्लॉट बुक कराकर आने वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे। 11 बजे के बाद सीधे सेंटरों पर पहुंचने वाले लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया जाएगा।
शहर में जिला अस्पताल के आइसोलेशन और सीएचओ हाल के अलावा आईएमए भवन में दूसरी डोज का टीका लगेगा। प्रथम डोज शनिवार को बंद रहेगा। इसलिए प्रथम डोज के लिए लोग न आएं। सभी सीएचसी में भी दूसरी डोज का टीका लगेगा।
दिनभर में 9876 लोगों में हुआ टीकाकरण
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 9876 लोगों में टीकाकरण हुआ। क्लस्टर की 37 टीमों ने 4144 और 41 स्टैटिक टीमों ने 5732 टीके लगाए। शहर के जिला अस्पपाल में 354, आईएमए में 333, पीएचसी देवानंदपुर में 200, गोराबाजार में 81, नदीतीर में 200, खोर में 200 और रोटरी क्लब में 150 लोगों को टीके लगाए गए। शनिवार को प्रथम डोज का टीका नहीं लगेगा। प्रथम डोज का टीका 16 अगस्त को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें