रायबरेली। जिले में गुरुवार को 11,705 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 2000 हजार टीके शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर लगाए गए। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में 586, आईएमए भवन में 397, पीएचसी गोराबाजार में 180, पीएचसी देवानंदपुर में 290 और नगर पालिका में 110, कल्लू का पुरवा में 151, नदीतीर में 200 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 81 टीमों ने टीकाकरण किया। इसमें 37 क्लस्टर और 45 स्टैटिक टीमों ने टीकाकरण किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीका लगवाने के लिए लोगों में जोश देखने को मिल रहा है।