फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, पीएम मोदी व गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से मामला गर्माया

Mon, 25 May 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

भाजपा नेता शकील अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से सार्वजनिक स्थल पर देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री और भाजपा को गद्दार कहा था। इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के ग्राम लोधवारी में बहुजन स्वाभिमान सभा के दौरान 20 मई को सांसद राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब आरएसएस के लोग आपके घर आकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बारे में बात करें तो उनसे कहना कि उनका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा गद्दार है।
विज्ञापन


इस टिप्पणी से पिछले छह दिनों से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की राजनीति गर्म है। रायबरेली में भी राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता प्रदर्शन कर चुके हैं तो अब उनके खिलाफ न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) जेएम की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

ये भी पढ़ें - यूपीएससी का पेपर खराब होने पर युवक नदी में कूदा, स्कूटी-कपड़े पोस्टमार्टम हाउस पर रखे; पैदल पुल तक गया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी ने दी मंजूरी, 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल


भाजपा नेता शकील अहमद खान निवासी प्रगतिपुरम कॉलोनी मिल एरिया ने न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) जेएम की कोर्ट में परिवार दायर करते हुए थाना डीह, सदर कोतवाली और एसपी को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शकील अहमद खान ने बताया कि ग्राम लोधवारी में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से सार्वजनिक स्थल पर देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री और भाजपा को गद्दार कहा था। इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भाजपा को भड़काने और देश का माहौल खराब करने के लिए ऐसी टिप्पणी की है। सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा की छवि खराब की गई है।

वादी ने कोर्ट से मांग की है कि मामले में डीह, सदर कोतवाली पुलिस और एसपी को सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाए। साथ ही उनको कोर्ट में तलब किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें