फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
थुलेंडी गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे के बाद लगी लोगाें की भीड़।
विज्ञापन
बछरावां। बछरावां-महाराजगंज रोड पर थुलेड़ी चौराहे के पास मंगलवार शाम को दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। आजाद नगर कैंपवेल रोड बालागंज लखनऊ निवासी राहुलचंद्र (32) पुत्र रमेशचंद्र मंगलवार को किसी काम से महराजगंज आए थे। वहां से शाम को वह बछरावां की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


कुसिहा हलोर महाराजगंज निवासी कुलदीप (26) पुत्र रामस्वरूप बछरावां से महराजगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में थुलेड़ी चौराहे के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवारों के सिर फट गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेेलमेट नहीं लगाए थे। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।


थुलेड़ी चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें