फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के डसने से दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले जीव के डसने से दो की मौत
विज्ञापन

जगतपुर/डीह। जहरीले जीव के डसने से दो लोगों की मौत हो गई। जगतपुर कस्बा निवासी लवकुश (18) सोमवार रात अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। इससे थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिवारीजनों की मदद से उसे जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता महेश कुमार ने बताया कि जहरीले जंतु के काटने से बेटे की जान गई। वहीं डीह के शेखपुर मजरे सरांय मानिक गांव निवासी रामबरन मौर्य (45) सोमवार रात खेत में फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। घर पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

उसने पूरी जानकारी घर वालों को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि किसान खेत की रखवाली करने गया था। तभी उसको किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। किसान की मौत से घर वालों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें