फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-वैन भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर

Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसे में चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू ट्रक और वैन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में वैन सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में वैन पर सवार उसकी पत्नी, बेटा व बेटी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घायलों में वैन चालक शामिल है। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद ट्रक खड्ड में जा गिरा। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

भदोखर थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा मजरे झकरासी गांव निवासी राजेश कुमार (35) की ससुराल लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में है। मकर संक्रांति पर शनिवार के दिन राजेश सपरिवार ससुराल गया था। देर रात राजेश वैन संख्या यूपी 33 एके 6621 से सपरिवार घर लौट रहा था।
विज्ञापन


लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर मधुकरपुर से कुछ आगे वैन की सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 44 टी 5745 से टक्कर हो गई। वैन व ट्रक दोनों पलट गए। यही नहीं ट्रक खड्ड में जा गिरा। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजेश कुमार पुत्र स्व. मंगेरे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भतीजे शिवम (9) पुत्र हरिकेश और परिवार के अंकज (8) व काजल (11) पुत्री राकेश समेत वैन चालक सोनू (20) पुत्र रामबली निवासी ग्राम देदौर थाना गुरूबख्शगंज को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वैन में सवार मृतक की पत्नी संगीता, पुत्र शिवा (6), पुत्री शिवांकी (1) बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई हैं। मृतक के भाई हरिकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें