फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए निकले बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी करौती मजरे जगतपुर गांव निवासी बुजुर्ग महावीर (75) को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग सुबह नित्यक्रिया के लिए निकला था। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग सुबह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए गया था। गांव के निकट लगे गन्ना कांटा के पास ट्रक ने उसे कुचल दिया।
ग्रामीणों की मदद से उसे जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भतीजे संतलाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें