रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से आईं। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल ढाई घंटे की देरी से आई, जबकि सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस पौने दो घंट और वाराणसी से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या-14265 जनता मेल डेढ़ घंटे विलंब से आई।
वारणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-15127 काशी विश्वनाथ और देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर-14266 जनता मेल पौन घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पहले से काफी बेहतर हुआ है। लेटलतीफी भी कम हुई है।