फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर होगा वाहनों का रूटडायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों को सकुशल गंगा घाटों तक पहुंचाने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा, ताकि लोगों को जाम की समस्या से परेशान न होना पड़े। जिले में डलमऊ, ऊंचाहार के गोकना और सरेनी क्षेत्र के गेंगासो गंगाघाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर 12 लाख से ज्यादा गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने से पुलिस के लिए जाम से समस्या से निपटना मुश्किल होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला है। 17 नवंबर की शाम छह बजे से 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह होगा रूट डायवर्जन
ऊंचाहार कस्बे से डलमऊ की तरफ श्रद्धालुओं के वाहन के अलावा अन्य आने वाले सभी वाहन पूर्णता वर्जित रहेंगे। ऊंचाहार से फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाने वाले समस्त वाहन मुंशीगंज रायबरेली से लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाएंगे।
जगतपुर से डलमऊ को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर समस्त वाहन वर्जित रहेंगे। जिन वाहनों को फतेहपुर, कानपुर या उन्नाव को जाना हो, वह मुंशीगंज रायबरेली लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाएंगे।
विज्ञापन

भदोखर क्षेत्र के कस्बा मुंशीगंज डलमऊ मोड़ से डलमऊ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर सभी वाहन वर्जित रहेंगे। फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव को जाने वाले समस्त वाहन मुंशीगंज रायबरेली लालगंज होते हुए फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव जाएंगे।
रायबरेली शहर के दरीबा तिराहा से डलमऊ की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को छोड़कर अन्य सभी वाहन वर्जित रहेंगे। फतेहपुर को जाने वाली वाहन लालगंज होकर फतेहपुर जाएंगे।
लालगंज से डलमऊ की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को छोड़कर अन्य सभी वाहन पूर्णतया वर्जित रहेंगे। ऊंचाहार, प्रयागराज, प्रतापगढ़ को जाने वाले सभी वाहन रायबरेली मुंशीगंज होकर ऊंचाहार, प्रयागराज, प्रतापगढ़ को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें