फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, पहली बार तीन दरोगाओं की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अब ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा। पहली बार ट्रैफिक विभाग में तीन दरोगा की तैनाती की गई है। तैनाती से पहले इन्हें सीतापुर में यातायात संचालन की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसके बाद ज्वाइन कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में हर दिन कहीं न कहीं जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर शहर में इस कदर जाम रहता है कि चौराहों से निकलना मुश्किल होता है।
अब ट्रैफिक संचालन में सुधार लाने के लिए एसपी श्लोक कुमार ने तीन दरोगा फरीद खान, अशोक कुुमार तिवारी और अरुणेश कुमार गुप्ता को तैनात किया है। इन सभी को सीतापुर में ट्रैफिक से जुड़ी बारीकियां सिखाई गई। हालांकि पहले से महज दरोगा कैलाश बाबू की तैनाती थी। अब ट्रैफिक में चार दरोगा तैनात हो गए हैं।
विज्ञापन

धीरेंद्र अमेठी रवाना, नए इंचार्ज की तैनाती नहीं
ट्रैफिक इंचार्ज रहे धीरेंद्र यादव को अमेठी जिला रिलीव कर दिया गया है। नए ट्रैफिक इंचार्ज की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है। दरोगा अरुणेश कुुमार गुप्ता को ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही नए इंचार्ज की तैनाती हो जाएगी। इससे ट्रैफिक में पुलिस कर्मियों का संख्या बल और बढ़ जाएगा।
सिपाही और पीआरडी-होमगार्ड जवान भी बढ़ाए गए
बेहतर ट्रैफिक संचालन के लिए ट्रैफिक में पीआरडी-होमगार्ड और सिपाहियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। मौजूदा समय में मुख्य आरक्षी-आरक्षी मिलाकर 74 पुलिस कर्मी, जबकि 100 पीआरडी-होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पहले इसका आधा संख्या बल तैनात था, जिससे बढ़ते ट्रैफिक को संभालना आसान नहीं था।
जिलेवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक विभाग में तीन दरोगा तैनात कर दिए गए हैं। इन्हें बेहतर यातायात संचालन के लिए पहले सीतापुर में ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन

श्लोक कुुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें