फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पर लदी दो लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात पिकअप से दो लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी। वाहन में 60 पेटी शराब लदी थी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है, लेकिन वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बाबूगंज बाजार में सिपाही बफाती हुसैन गश्त पर था। रात करीब एक बजे एक पिकअप तेज गति से प्रयागराज की ओर जा रही थी। शक होने पर सिपाही ने वाहन का पीछा किया। वाहन को रोकने का इशारा किया तो पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन से 60 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शराब सीतापुर जिले से प्रतापगढ़ भेजी जा रही थी। पकड़े गए वाहन का मालिक प्रयागराज का रहने वाला है, जबकि वाहन सीतापुर का बताया जा रहा है।
पुलिस ने एसआई शैलेश यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि पिकअप में 60 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें