फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सेमरपहा गांव के निकट बाईपास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया रिसाली का पुरवा मजरे उतरागौरी गांव निवासी दीनदयाल (36) उधवामऊ गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर लालगंज की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

तभी बाईपास रोड पर गणेशन मंदिर के निकट ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मेमो के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मृतक की पत्नी मीनू व बच्चे देवा, सिमरन, प्राची, रागिनी में कोहराम मचा है। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें