फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ा सेल्समैन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ से लौटते समय बाइक सवार युवक कोहरे के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वह लखनऊ के डालीगंज में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जींगो गांव निवासी जितेंद्र कुमार शुक्ला (27) लखनऊ जिले के डालीगंज में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार रात दुकान बंद होने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहा था।
तभी लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के पास कोहरा अधिक होने के कारण बाइक सवार कुछ समझ नहीं सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पूनम शुक्ला, दो बच्चों सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें