फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 436 परीक्षार्थी देंगे गणित का पेपर, दौड़ेंगे सचल दस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा कराई जा रही है। ये परीक्षाएं अंतिम दौर में चल रही है। महत्वपूर्ण प्रश्नपत्रों की बात करें तो हाईस्कूल की गणित और इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 4 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की संख्या भी अधिक है। इसलिए अधिकारियों के साथ ही सचल दस्ते भी दौड़ लगाएंगे।
अंक सुधार परीक्षा के लिए जिले के 1095 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा 4 अक्तूबर तो इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 अक्तूबर को समाप्त हो जाएंगे।
हाईस्कूल का आखिरी पेपर गणित का होगा, जो 4 अक्तूबर को पहली पाली में कराया जाएगा। इसमें 436 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
खास बात यह है कि सर्वाधिक 247 परीक्षार्थी ज्ञान भारती परशदेपुर में तो 68 परीक्षार्थी सर्वोदय इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम है। इस वजह से अधिकारियों और सचल दस्तों का ध्यान सलोन क्षेत्र की तरफ रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी, जिसमें 124 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5 अक्तूबर को संस्कृत की परीक्षा में 54 एवं 6 अक्तूबर को नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 145 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि कड़ी निगरानी के बीच अंक सुधार परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है।
अंक सुधार परीक्षा के प्रैक्टिकल 7-8 को
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंक सुधार परीक्षा के तहत प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां तय कर दी हैं। इस संबंध में यूपी बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा के आवेदन पत्र में प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना विकल्प दिया था, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा 7 एवं 9 अक्तूबर को होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए यह अंतिम अवसर होगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रैक्टिकल की तिथियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें