फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। जब भी निरीक्षण किए जाते हैं, कोई न कोई खामी उजागर होती है। जिला समन्वयकों के निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। साथ ही बच्चों ने एमडीएम में दूध न मिलने की शिकायत भी की। डीसी ने अपनी निरीक्षण आख्या बीएसए को उपलब्ध कराई, ताकि लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सरायं परसो का निरीक्षण किया। डीसी एमआईएस ने बताया कि दो सहायक अध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय खोजनपुर का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों ने बताया कि बीते बुधवार को एमडीएम में दूध नहीं दिया गया था।
कंपोजिट ग्रांट के उपभोग नहीं दिखाया गया। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बीते बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव का निरीक्षण किया। डीसी निर्माण ने बताया कि प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन

एमडीएम में बच्चों को दूध का वितरण नहीं कराया गया। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिला समन्वयकों की निरीक्षण आख्या का अवलोकन करने के बाद लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें