फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 17 Oct 2021 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

यूपी के रायबरेली में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत होने का मामला सामने आया है। शनिवार को नमकीन खाने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
नमकीन का नमूना लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा इनायतुल्लापुर (पट्टी) गांव में नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दरअसल, शनिवार को नमकीन खाने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


घर वाले तीनों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जिला अस्पताल में दूसरी बच्ची की मौत हो गई। तीसरी बच्ची ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद एसडीएम गांव पहुंचे और घटना की पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नवीन कुमार सिंह पेशे से किसान है। शनिवार की सुबह उनकी बड़ी बेटी परी (8), विधि (7) व पीहू (5) ने लाई व नमकीन खा ली। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चियां उल्टी करने लगी। 
विज्ञापन


यह देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। परी व विधि को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान परी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

विधि का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा था। रात लगभग एक बजे उसने इलाज कै दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्र गांव पहुंचे और घटना की पड़ताल की।

बताया गया है कि गत शुक्रवार को बच्चियों के पिता जमुनापुर चौराहे से नमकीन लेकर घर गए थे। कहीं नमकीन खराब तो नहीं थी। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस  दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें