फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 19 आरओ प्लांट से बुझेगी प्यास, शासन से मिली स्वीकृति

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। पेयजल संकट से जूझ रहे नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। जल्द ही अलग-अलग वार्डों में 19 आरओ लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर की आबादी 20 हजार से अधिक है। जो करीब आठ वर्ष से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए चेयरमैन मोहम्मद अली ने प्रस्ताव तैयार करवा कर विधायक अशोक कुमार से सहयोग मांगा। विधायक ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर समस्या दूर कराने की मांग की। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल के लिए 101,84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।




लोगों को साफ पानी मिले, इसके लिए शासन से पैसा मंजूर कराया गया है। जल्द ही पीने के पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र के विकास के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, विधायक, सलोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें