तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान से एक लाख 60 हजार रुपये पार कर दिए। चोर दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे थे। सुबह जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया।
चेतरा बुजुर्ग गांव में रामप्रसाद की कपड़े की दुकान है। दुकान के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुस आए। काउंटर में रखे एक लाख 60 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान मालिक ने बताया कि उसने कपड़े खरीदने के लिए रुपये रखे थे।
सुबह वह दुकान पहुंचा तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।