लालगंज (रायबरेली)। पूरे धूनू मजरे उत्तरागौरी गांव निवासी अंकुश पाल (20) पुत्र रामकेवल गंगा में नहाते समय डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे नदी में खोजा गया लेकिन पता नहीं चला।
बताते हैं कि अंकुश अपने भाई अंकित और गांव के अन्य दोस्तों के संग चक मलिक भीटी स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाते वक्त अचानक वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया।
छोटे भाई अंकित पाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा। वहां मौजूद अन्य स्नानार्थियों की मदद से अंकित को बाहर निकाल लिया गया। जबकि अंकुश पानी में समा गया।
खबर लिखे जाने तक उसे खोजा नहीं जा सका। ग्राम प्रधान विजयपाल ने बताया की युवक बीए सेकंड ईयर का छात्र है।