फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेनी में कुएं में दवाएं फेंकने का वीडियो वायरल, हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/सरेनी। लालगंज सीएचसी में दवाओं को जलाए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार को सरेनी सीएचसी से कुछ ही दूरी पर कुएं में दवाएं फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीएमओ ने टीम भेजकर मामले की जांच कराई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कुएं में कुछ दवाएं मिलीं। सभी दवाएं एक्सपायर्ड हैं। किसी ने खराब होने के बाद कुएं में फेंक दी हैं।
बुधवार को सरेनी क्षेत्र के एक कुएं में सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए आई दवाओं को फेंके जाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, लेकिन लालगंज सीएचसी में दवाएं फूंके जाने को मामला अफसरों के गले की फांस बना हुआ है।
विज्ञापन

दवाओं से संबंधित नया मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने तुरंत टीम भेजकर मामले की जांच कराई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर जांच कराई गई है। दवाओं के कुछ पत्ते कुएं में मिले हैं। दवाएं एक्सपायर्ड थीं। किसी ने खराब होने के बाद उन्हें कुएं में फेंक दिया था। हालांकि मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें