फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने पटक-पटक कर श्रमिक को मार डाला

Tue, 25 Apr 2017 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के एनीमिल ब्रीडिंग सेंटर बगहा में सोमवार को सांड़ ने पटक-पटककर एक श्रमिक को मार डाला। मवेशी ने उस समय श्रमिक पर हमला बोला, जब वह केज (साड़ बांधने का स्थान) की सफाई करने गया था।
विज्ञापन


सेंटर के अफसरों का दावा है कि श्रमिकों को हेलमेट व सुरक्षा जैकेट उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन आए दिन हो रही इस घटनाओं से जाहिर है कि श्रमिकों के साथ लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उमरी गांव निवासी शिव प्रकाश (34) पुत्र गयादीन एनीमिल ब्रीडिंग सेंटर बगहा में श्रमिक के रूप में मजदूरी करता था। सेंटर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी वेलो सिटी आउट सोर्सिंग इन कॉरर्पोरेशन लखनऊ को दी गई है। शिव प्रकाश सोमवार सुबह केज की सफाई करने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। पटक-पटककर उसे मरणासन्न कर दिया। इस घटना से अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। शिव प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।

बताते हैं कि श्रमिकों को हेलमेट व सुरक्षा जैकेट दी जाती है, लेकिन यह कागजों तक सीमित है। बताते हैं कि मृतक हेलमेट व सुरक्षा जैकेट नहीं पहने था, वरना उसकी जान बच सकती थी। श्रमिक की मौत से पत्नी रिंकू समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

एनीमिल ब्रीडिंग सेंटर बगहा में आए दिन श्रमिकों की मौतें हो रही हैं, तो कभी श्रमिक घायल हो जाता है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 6 दिसंबर 2016 को बगहा गांव निवासी रामसुमेर की सेंटर में पानी की टंकी में गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना को अभी कुछ माह ही बीते थे कि अब श्रमिक शिव प्रकाश की मौत हो गई।

एनीमिल ब्रीडिंग सेंटर बगहा के प्रबंधक मानव संसाधन शिव पांडेय का कहना है कि पीड़ित परिवार को भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा निगम समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यहां काम करने वाले श्रमिकों को हेलमेट व सुरक्षा जैकेट दी जाती है। मृतक ने हेलमेट व सुरक्षा जैकेट पहने था या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें