फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दुकानों से 10 दवाओं के नमूने भरे

Tue, 25 Apr 2017 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
medicine - फोटो : demo
विज्ञापन
दवाओं की बिक्री में मनमानी रोकने के लिए सोमवार को औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने टीम के साथ आठ दुकानों पर छापा मारकर 10 दवाओं के नमूने भरे। एक मेडिकल स्टोर पर संचालक न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। जहां पर छापेमारी की गई, उस दुकान में खामियां मिलने पर संचालकों को फटकार भी लगाई गई।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर राना नगर में छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया। श्रीराम केमिस्ट शिवाजी नगर में लीबोड्रिप टैबलेट का नमूना भरा। साहू मेडिकल स्टोर हजरतगंज तिराहे में दवाओं की बिक्री ठीक नहीं पाई गई।

कुमार मेडिकल हाल ऊंचाहार से अजीत्रोमाइसिन टैबलेट, डेफबाजा कोट टैबलेट के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक के मुताबिक शिवम मेडिकल स्टोर दो सड़का लालगंज के नाम से लाइसेंस लिया गया था। छापे के दौैरान मेडिकल स्टोर नहीं पाया गया। इस पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


चौहान मेडिकल स्टोर सरेनी से ओफ्लाक्सासीन टैबलेट का नमूना लिया गया। दवाओं का विक्रय सही नहीं पाया गया। आयुष मेडिकल स्टोर बछरावां में सिटिजन, सिफोडाक्सिन टैबलेट का नमूना भरा। यादव मेडिकल स्टोर खपुरा खीरों में फार्मासिस्ट नहीं पाया गया।

नियमित रूप से कैश मेमोे का प्रयोग न करने की बात आई। इस दुकानदार को फटकार लगाई गई। जन औषधि स्टोर बछरावां में छापा मारा गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि यह एक तरह से सरकारी दुकान है।

यहां पर जेनेरिक दवाएं रोगियों को उपलब्ध कराई जाती हैं। दवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए नारफ्लाक्सासीन टैबलेट, बीटामाथीसेन टैबलेट, बीटास्टीन टैबलेट, मेटाफ्लोरोल टैबलेट के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें