फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चोरी के विरोध पर दुकानदार की हुई थी हत्या

Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। करीब दो माह पहले परचून दुकानदार की हत्या का बछरावां पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक चोरी का विरोध करने पर दुकानदार की हत्या की गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ रहा था।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक सेंहगों पूरब गांव एवं परचून दुकानदार लवकुश चौरसिया की 23 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। दुकानदार का शव दुकान की छत पर मिला था। इस मामले में नव पुरवा गांव के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ लवकुश उर्फ बजरंगी और नवरतन उर्फ रविशंकर को दोस्तपुर रेलवे क्रासिंग से पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने दुकानदार की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि लवकुश की दुकान में काफी समय से आते-जाते थे। 13 जनवरी को दुकान के गल्ले से रुपये चुराए लिए थे। इसकी जानकारी होने पर लवकुश ने अभद्र व्यवहार किया था। घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। इस पर हम लोगों ने दुकान में चोरी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


23 जनवरी की रात 9.30 बजे दुकान पर चोरी करने गया था। इस दौरान लवकुश को इसकी भनक लग गई। लवकुश ने चोरी करने का विरोध किया था। इस पर लोहे की राड व कुल्हाड़ी से हमला करके लवकुश की हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें