रायबरेली में बुधवार को ऊंचाहार में किशोरी को गोली मारने वाला आरोपी व साथ में पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शादी से इंकार करने पर किशोरी को गोली मारने वाले प्रेमी और उसके साथी को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे उसरैना गांव निवासी सैफ अली उर्फ नौसे का गांव में ही एक सजातीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
शादी से इंकार करने पर सैफ ने सोमवार रात किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया था। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि आरोपी सैफ अली और उसके दोस्त अंकुश साहू निवासी बिजवलिया सलोन को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। नौसे की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है।