फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मुआवजा हजम कर गई प्रदेश सरकार : कौशल किशोर

Tue, 02 Feb 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पारख महासंघ की ओर चल रही रथ यात्रा मंगलवार को डीह ब्लॉक के रोखा गांव पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन


महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर ने अमेठी सांसद राहुल गांधी पर ये कहते हुए तीखी टिप्पणी की, कि उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए गए।

यही वजह है कि लोगों को पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बेमौसम बर्बाद हुई फसल का धन प्रदेश सरकार को दिया।
विज्ञापन


लेकिन शत प्रतिशत बांटने के बजाय खुद हजम कर गई। कहा कि चाहे रसोइया हो या आशा बहू। उनसे काम पूरा लिया जा रहा है, लेकिन उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।

मानदेय के नाम पर कंजूसी की जा रही है। थाने के चौकीदारों से थाने के बर्तन साफ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहां के सांसद हैं। इसके बावजूद लोग सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


राजीव गांधी विद्युतीकरण में शतप्रतिशत विद्युतीकरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन आज भी बहुत परिवार अंधेरे में रह रहे हैं। क्षेत्र का विकास तक नहीं हो पाया है।

इस मौके पर महासंघ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, गिरजाशंकर शर्मा, रमेश, प्रीतेंश सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें