जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती युवती।
रायबरेली। कलेक्ट्रेट में सोमवार को उसे समय अफरातफरी मच गई जब डीएम से गुहार लगाने आई युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के नरेंद्रपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी सुशीला पुत्री सोमवार को डीएम से शिकायत करने आई थी। उसका आरोप है कि पूर्व में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। वह तीन बहनें हैं। इसमें किसी की भी अब तक शादी नहीं हुई है। परिवार के पास खेती योग्य जमीन नहीं हैं। युवती का आरोप है कि पांच से छह बिस्वा भूमि पर उसका कब्जा है। उसे उक्त जमीन का पट्टा दिया जाए, जिससे उसी जमीन पर खेती करके गुजर-बसर कर सके।
युवती डीएम से मिलने के बाद दफ्तर के बाहर खड़ी थी। अचानक वह बेहोश होकर गिर गई। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. आरएस पटेल व फॉर्मासिस्ट अमर सिंह ने बताया कि भर्ती करके इलाज शुरू कराया गया। उसकी सेहत में सुधार है।