फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर से गिरकर बालक की मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बरी गांव में सोमवार शाम खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह की बेटी साधना सिंह, पति राहुल सिंह के साथ कन्नौज में रहती हैं। इन दिनों वह अपने मायके आई हैं। उनका बेटा कन्हैया अपने चचेरे नाना धर्मेंद्र सिंह के साथ खेत गया था।
विज्ञापन


कन्हैया जिद कर ट्रैक्टर पर बैठ गया। जोताई के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इससे पहले कि धर्मेंद्र सिंह ट्रैक्टर रोक पाते बालक रोटावेटर में फंस कर गंभीर रूप से घायल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

बालक की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। साधना के ससुरालीजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें