फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्केलेटर लगाने को ढहाई जा रही है जर्जर पानी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक पैदल पुल बन चुका है तो दूसरा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। पैदल पुल पर लोग आसानी से चढ़ सकें, इसके लिए एस्केलेटर लगेगा। लिफ्ट लगाए जाने का प्रस्ताव भी है।
विज्ञापन

एस्केलेटर लगाने में बाधा बन रही पुरानी पानी की जर्जर टंकी को ढहाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके टूटने के बाद एस्केलेटर लगाने का काम शुरू होगा।
रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत पुराने प्लेटफार्म को तोड़कर नया प्लेटफार्म बनाया गया है। पूर्वी हिस्से की तरफ बने दोनों पुराने फुट-ओवरब्रिज तोड़े जा चुके हैं।
इनकी जगह दो नए फुट-ओवरब्रिज दोनों हिस्सों पर बनने हैं। इनमें से एक फुट-ओवरब्रिज (पैदल पुल) पश्चिमी हिस्से पर बन चुका है, जबकि दूसरी पैदल पुल पूर्वी हिस्से की तरफ बनेगा।
विज्ञापन

नए बने पैदल पुल पर चढने के लिए सीढ़ियां बनी है, फिर भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एस्केलेटर भी लगाया जाना है। एस्केलेटर लगाने में प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी पुरानी पानी की टंकी बाधा बन रही थी। यह टंकी काफी जर्जर थी, जिसे तोड़ने का काम शुरू किया जा चुका है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल पुल पर लिफ्ट भी लगाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि यह लिफ्ट पश्चिमी हिस्से के पैदल पर लगेगी या फिर पूर्वी हिस्से में बनने वाले पैदल पुल पर लगाया जाएगा।
नए बने प्लेटफार्म पर भी टिनशेड लगाने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी जल्द मुहैया कराई जाएंगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी पानी की टंकी काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी, जिसे तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके ढहाए जाने के बाद एस्केलेटर लगाने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। उम्मीद है कि जल्दी ही एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें