फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। परिवारीजन भी पहुंचे।
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि दो दिन पहले युवक बच्चों की दवा लाने निकला था। युवक का गला गमछे के एक सिरे से कसा था, जबकि दूसरा सिरे से चिलवल की पतली डाल बधी थी। ग्रामीणों ने हत्या कर शव बाग में फेंके जाने की आशंका जताई है।
कैर गांव में रविवार दोपहर बाग में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पड़ोस के गांव बेलवा मजरे मोन के रहने वाले गंगा प्रसाद यादव परिवारीजनों समेत मौके पर पहुंचे। गंगा प्रसाद ने युवक की पहचान अपने बड़े बेटे रामकुमार यादव (32) के रूप में की।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे रामकुमार बच्चों की दवा लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
शव मिलने की सूचना पर कोतवाल नारायण कुशवाहा के अलावा फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची व जांच की। कोतवाल नारायण कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें