रायबरेली। चौकी क्षेत्र में गुरुवार को मछली पकड़ने गया किशोर सई नदी में डूब गया। खोजबीन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे सुरैया मुवक्किल गांव निवासी करन (15) सोहनलाल सई नदी में मछली पकड़ने गया था।
इस दौरान करन नदी में गिर गया। देखते ही देखते पानी में डूब गया। शोरगुल पर आसपास के लोगों के साथ ही चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर किशोर को नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसको बाहर निकाला, लेकिन तब तक करन की मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से मां संगीता, भाई विक्रम, बहन सेजल के आंसू नहीं थम रहे हैं। चौकी प्रभारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।