फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल नहीं जाते कई शिक्षक, हस्ताक्षर करके चले जाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल एक जुलाई से खुल गए हैं। शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। इसके बाद भी काफी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। देर-सवेर अगर आते भी हैं तो हस्ताक्षर करके जल्द चले जाते हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की यह मनमानी उस समय उजागर हुई, जब खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने लगातार दो दिन तक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ ने मनमानी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए बीएसए को आख्या भेज दी है।
बीईओ ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बेलवा में निरीक्षण किया तो उपस्थिति पंजिका पर सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार के हस्ताक्षर मिले, लेकिन वह स्कूल में नहीं थे।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि इसके पहले भी निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार अनुपस्थित पाए गए थे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सिरसोई में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार त्रिवेदी, प्राथमिक विद्यालय थरि मांझगांव में सहायक अध्यापक मोहित वर्मा, अखिलेश अवस्थी, शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार, कंपोजिट विद्यालय कैड़ावा में सहायक अध्यापक विकास कुमार अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेथू का निरीक्षण किया तो यहां तैनात सुनीता, मीनाक्षी, नितिन मिश्रा, सुरेश कुमार अनुपस्थित पाए गए।
इसी तरह बुधवार को बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खानापुर का निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापिका सुभा सिंह अनुपस्थित पाई गईं। कंपोजिट विद्यालय डोमानपुर में निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका फिरदौस जहां, सहायक अध्यापिका राधा, अनुदेशक इंद्रेश कुमार अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय लोनार में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौतरा में अनुदेशक नीरज कुमार वर्मा, प्रतिमा यादव अनुपस्थित पाई गई। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जितने अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए बीएसए को आख्या भेज दी गई है। मनमानी करने वाले शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें