फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न मनाने की तैयारी, फूल और मिठाई का दिया आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतगणना के बाद जीत हार का फैसला हो जाएगा। जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे तमाम प्रत्याशियों ने जश्न की तैयारी पहले ही कर ली है। हालात ये हो गए हैं कि मतदान के बाद जीत हार के समीकरण तय होते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने आर्डर बुक कर दिए हैं। किसी ने पांच क्विंटल फूल माला तो किसी ने 40-50 क्विंटल मिठाई का आर्डर दिया है। यहां तक बैंडबाजे भी बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हर कोई अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाने की तैयारी में है। मतगणना के अभी दो दिन शेष हैं, लेकिन इसके पहले ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के रामकृपाल तिराहा पर फूल की दुकान लगाने वाले दुकानदार विवेक सिंह, शिव सैनी ने बताया कि मतगणना को देखते हुए हम लोगों ने तैयारी कर ली है। फूल माला बनाने का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को फूल माला उपलब्ध कराया जा सके।
फूल माला के आर्डर प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से दिया जा रहा है। किसी ने दो क्विंटल तो किसी ने पांच क्विंटल फूल मालाओं का आर्डर दिया है। बस स्टेशन पर मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार बाबू पाठक, घंटाघर चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले अजय पाठक ने बताया कि प्रत्याशियों की तरफ से उनके समर्थक मिठाई का आर्डर दे रहे हैं। किसी ने 40 क्विंटल तो किसी ने 50 क्विंटल मिठाई का आर्डर दिया है। हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए समर्थकों को भेजकर मिठाई का आर्डर दिलाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ एग्जिट पोल ही नहीं, बल्कि पंडित भी बता रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने के संकेत मिल रहे हैं। जनक दुलारी ठाकुरद्वारा मंदिर बछरावां के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना में ग्रहों की चाल के मुताबिक भाजपा व उनके समर्थकों की बढ़त के संकेत दिख रहे हैं। रायबरेली जिले की छह विधानसभा सीटों में तीन सीटें भाजपा के खाते में जाने की प्रबल संभावनाएं हैं।
चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर शिव मंदिर के पंडित श्रवण कुुमार द्विवेदी ने बताया कि 10 मार्च को जिस दिन विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा, उस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग है तथा प्रीत योग रहेगा। इस दिन वक्र, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए चुनाव परिणाम अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें