फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बिकने आया 27 क्विंटल संदिग्ध छेना पकड़ा

विज्ञापन
19-रायबरेली में मंगलवार को थुलेंडी चौकी क्षेत्र में पकड़े गए ट्रक से जब्त किया गया संदिग्ध छेना। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली (बछरावां)। महराजगंज क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बिकने के लिए मंगवाया गया 27 क्विंटल संदिग्ध छेना पकड़ा गया है। उन्नाव जिले में तैयार यह मिठाई प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर ट्रक के माध्यम से लाई गई थी। छेना का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ ही उसे जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए छेने की कीमत 8.28 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम महराजगंज सविता यादव को मुखबिर ने प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर छेना ट्रक पर लादकर लाए जाने की सूचना दी। एसडीएम ने थुलेंडी पुलिस चौकी को सूचना दी गई। चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़कर चौकी में खड़ा करवाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव टीम लेकर मौके पर पहुंचे। छेने की गुणवत्ता की जांच की। प्रथम दृष्टया छेना संदिग्ध प्रतीत होने पर एफएसओ अरुण कुमार ने सैंपल लेकर विधि विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया। टीम ने छेना मिठाई को जब्त करके ट्रक को थुलेंडी चौकी में खड़ा करवा दिया।
जनता ट्रेडर्स उन्नाव में यह छेना तैयार किया गया था और महराजगंज क्षेत्र में बिकने के लिए मंगवाया गया था। 230 डिब्बों में 12 किलो प्रति डिब्बे के हिसाब से 2760 किलो छेना भरा था। छेना की कीमत 8.28 लाख रुपये बताई जा रही है। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि छेना मिठाई को जब्त करके सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभियान के तहत आगे भी मिलावटी खाद्य पदार्थों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर व उन्नाव में बनी रेडीमेड मिठाइयां बिकती हैं दुकानों में
हर साल रक्षाबंधन पर कानपुर, उन्नाव आदि जिलों में बनी दूषित मिठाइयों की बिक्री धड़ल्ले से होती है। खासकर प्लास्टिक के डिब्बों में मिठाइयों को रखा जाता है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बाद भी कारोबारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
अमेठी में 20 किलो खोया नष्ट, दो सैंपल सील
अमेठी जिले के एफएसओ रमाशंकर पटेल ने मंगलवार को फुरसतगंज में अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की। बिना पंजीयन के संचालित मिठाई की दुकान पर खोवा और दूध का नमूना सील किया। करीब 20 किलो दूषित खोया नष्ट करवा दिया। बिना पंजीयन के संचालित दुकान पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमे के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान फुरसतगंज कब्जे में मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें