फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से मिली कुछ राहत, लुढ़का पारा, 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आसपास के राज्यों में आंधी-बूंदाबांदी के कारण रविवार को तपिश में कुछ नरमी दिखी। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। दोपहर में धूप होने से लोग बेहाल भी दिखे।
विज्ञापन

गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि आसपास के राज्यों में आंधी व हल्की बूंदाबांदी के कारण थोड़ा राहत मिली।
शनिवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। बादल छाने के साथ हवा चली। सुबह भी मौसम नरम रहा। इससे पारा नीचे लुढ़क गया। हालांकि मौसम जरूर ठंडा रहा, लेकिन बावजूद इसके लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

एसी खराब, गर्मी से बेहाल दिखे रोगी
रायबरेली। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में व्याप्त अव्यवस्था से बीमार बच्चों और उनके परिवारीजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खासकर वार्ड में लगा एसी खराब है, जिसके चलते गर्मी में ही बीमार बच्चों व उनके परिवारीजनों को रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि काफी समय से एसी खराब है, जिसे ठीक कराने की याद जिला अस्पताल के अधिकारियों को अब तक नहीं आई है। इससे लोगों में नाराजगी भी दिखी। उधर, सीएमएस डॉ.नीता साहू का कहना है कि खराब एसी ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें