फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मवेशी चराने गया छात्र गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी रामसुचित का पुत्र विभू (10) प्राथमिक विद्यालय बांधाबैरी में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन

रविवार सुबह वह अपनी मां के साथ गंगा कटरी में गाय चराने गया था। इस दौरान वह गंगा में नहाने लगा। अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में डूब गया। यह देख मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह उसे बाहर निकाला।
आननफानन उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। उसका पिता शहर में है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें