फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कई जिले के 1800 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार की ओर से इस तरह के आयोजन कराए जाते हैं। मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक पीएन सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
कहा कि छात्र मनोबल सदैव ऊंचा रखें। साधना और दृढ़ निश्चय से ही कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने उच्च प्राथमिक स्कूलों की प्रतियोगिता में भाग लेने आए बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बृजेश सिंह पहले, सौरभ कुमार दूसरे, जबकि आशीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग अंकित ने बाजी मारी, जबकि आयुष द्वितीय व आदित्य तीसरे नंबर पर रहे।
इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंजलि राज प्रथम, सोनम द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में स्वास्तिका पहले, कविता रावत, द्वितीय, प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता बालक में रायबरेली की टीम विजेता रही, जबकि हरदोई की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में रायबरेली विजेता और लखनऊ उपविजेता रही।
इसी तरह हॉकी बालक वर्ग में रायबरेली की टीम विजेता और हरदोई की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में रायबरेली विजेता और हरदोई की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालक वर्ग में रायबरेली की टीम विजेता, उन्नाव की उपविजेता रही। बालिका में रायबरेली की टीम विजेता, लखनऊ उपविजेता रहा।
अंताक्षरी में लखनऊ विजेता, जबकि हरदोई उपविजेता रहा। वैसे मंडल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में हरदोई, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ सहित कई जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन पहले दिन रायबरेली और उन्नाव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा
पुलिस लाइंस ग्राउंड में शुरू हुई मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ में सबका मन छोटे-छोटे बच्चों के थिरकते कदमों ने मोह लिया। मंडल से आए हुए सभी अतिथियों और खिलाड़ियाें का स्वागत राही ब्लॉक के जमुनिहा स्कूल के छात्रों ने गीत प्रस्तुत करके किया। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर और सतांव ब्लॉक के शंकरगंज के छात्रों ने किया। इसके अलावा आयोजित हुई समूहगान ने भी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसमें पहले स्थान पर लखनऊ, दूसरे पर रायबरेली और तीसरे स्थान पर हरदोई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें