फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुंबई से साढ़े चार घंटे विलंब से आई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल से उतरने के बाद पैदल पुल के जरिए बाहर - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल से उतरने के बाद पैदल पुल के जरिए बाहर जाते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। स्पेशल ट्रेनों से सीट न मिलने की समस्या दूर हुई है, लेकिन विलंब से पहुंचने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को मुंबई से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े चार घंटे देर से आई। नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने भी डेढ़ घंटे इंतजार कराया, जबकि धनबाद से नई दिल्ली लौटने वाली यही स्पेशल ट्रेन पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। रायबरेली से ऊंचाहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लक्ष्मणपुर में देर तक खड़ी रही, क्योंकि ऊंचाहार में लाइन खाली नहीं थी। इसी कारण ऊंचाहार से रायबरेली लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे देर से चली। बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें