एम्स में शुक्रवार को अभियान के दौरान झाड़ू लगाकर सफाई करती निदेशक डॉ. अमिता जैन व अन्य।
- फोटो : एम्स में शुक्रवार को अभियान के दौरान झाड़ू लगाकर सफाई करती निदेशक डॉ. अमिता जैन व अन्य।
रायबरेली। एम्स में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। श्रमदान करते हुए कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन व डीन डॉ. नीरज कुमारी ने भी झाड़ू लगाई। साथ ही अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया। सहायक प्रोफेसर और मनोचिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रुति सिन्हा ने बताया कि पुराने ओपीडी भवन में हर शनिवार को एक विशेष महिला मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुयश सिंह ने स्वच्छता गतिविधियों के बारे में बताया। सहायक नर्सिंग अधीक्षक रवि विश्नोई ने सबको स्वच्छता की शपथ दिलाई।