परशदेपुर। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी 24 दिसंबर को आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के महाबीरन भीटा पर आयोजित कार्यक्रम में करीब चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी।
वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। स्मृति ईरानी के आने से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय, गोशाला समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।