रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के चीरानीहार गांव में गुरुवार शाम छुट्टा मवेशियों के चलते दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों समेत असलहे निकल आए। मारपीट के साथ एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी जिससे दोनों पक्षों से एक-एक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एसओ यशवंत कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए। घायल शैलेंद्र (28) व धर्मेंद्र (30) को पुलिस ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।