फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से छूटी कंपकंपी, घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा लेकिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इस वजह से लोग सर्दी का सितम बढ़ गया। लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए अलाव ही सहारा बना।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध तो छंट गई, लेकिन बदली छाई रही।
शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। हवा भी चली। इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। स्कूलों में अवकाश होने के कारण बच्चे घरों में ही दुबके रहे।
बारिश व हवा चलने से गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह का कहना है कि सर्दी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें