फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फुटबॉल में शिवानी व तनीषा हॉकी में पूजा का हुआ चयन

Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बालिकाओं के लिए फुटबाॅल और हॉकी का ट्रायल कराया गया। इसमें तीन खिलाड़ी चयनित किए गए। यह सभी अब लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेंगे। सफलता मिलने पर इन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम से खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में हुए फुटबाॅल के ट्रायल में दो छात्राओं ने भाग लिया। दोनों चयनित कर ली गईं। इनमें बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं शिवानी और तनीषा आर्या शामिल हैं। दोनों छात्राओं ने इसके पहले नेशनल स्कूल गेम्स के तहत फुटबाॅल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सी. लाल ने बताया कि 22 दिसंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में होने वाले चयन ट्रायल में दोनों छात्राओं को प्रतिभाग कराया जाएगा।
उधर, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज की छात्रा पूजा सोनकर (बीए पंचम सेमेस्टर) का हॉकी में चयन हुआ है। डॉ. सी. लाल ने बताया कि पूजा को लखनऊ विश्वविद्यालय में 19 दिसंबर को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। पूजा सोनकर इसके पहले भी लखनऊ यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें