फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घेरों में ईवीएम की सुरक्षा, अफसर कर रहे निगरानी

विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आईटीआई गोरा बाजार में रखी ईवीएम की सुरक्षा तीन घेरे में की जा रही है। इन तीन घेरों में अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही सिविल पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन सीओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से भी ईवीएम पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने गुरुवार को आईटीआई गोरा बाजार में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। अधिकारियों ने थोड़ी सी चूक पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, हरचंदपुर, ऊंचाहार, सरेनी और बछरावां में चौथे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम आईटीआई गोरा बाजार में रखवाईं गईं हैं।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में कड़ा पहरा बैठाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन घेरा बनाया गया है। पहले घेरा यानी ईवीएम रूम के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा के दूसरे घेरे में बीएसएफ के जवान लगाए गए हैं। सुरक्षा के तीसरे घेरे में सिविल पुलिस के 15 जवान सशस्त्र तैनात किए गए हैं।
सिविल पुलिस के 20 जवान सड़क किनारे लगाए गए हैं, ताकि कोई अराजकतत्व अंदर इंट्री न कर सके। तीन निरीक्षकों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी के लिए लगाई गई है।
इसके अलावा तीन सीओ की ड्यूटी भी शिफ्टवार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरों से भी ईवीएम की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा में मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें