फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर जाकर सुलझाया नाली का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के साकेत नगर मोहल्ले में कई दिनों से जलनिकासी के लिए नाली बनाने को लेकर एक वायुसैनिक और एक अन्य पक्ष के मध्य चल रहे विवाद को मौके पर जाकर एसडीएम विजय कुमार ने निस्तारित करा दिया। इस वजह से मोहल्ले में अनावश्यक रूप से उत्पन्न गुटबाजी और तनाव समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी वायुसैनिक अशोक कुमार के घर की जलनिकासी उनके पड़ोसी ने अवरुद्ध कर दी थी। यही नहीं विपक्षी जबरन नाली न बनाने के लिए लड़ाई-झगड़े पर आमादा था। इस बावत सैनिक कल्याण संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल भी एसडीएम से मिला था और वायुसैनिक के नाली के निर्माण में आ रही अड़चन को समाप्त कराने का अनुरोध किया था।
पीड़ित ने कई बार नाली निर्माण शुरू कराया तो आरोपी पक्ष ने उस पर जबरन रोक लगा दी। दोनों पक्षों की ओर से मामले को कई बार अधिकारियों के सामने पेश किया गया। उप जिलाधिकारी विजय कुमार ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी।
विज्ञापन

हल न निकलने पर सोमवार को राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर जाकर विवादित स्थल का मुआयना किया। पुलिस बल की मौजूदगी में नाली के विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें